Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव अपने पिता लालू के साथ चंद घंटों में पहुंच रहें हैं पटना, कल से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में होंगे शामिल…

इस वक्त की बड़ी खबर तेजस्वी यादव आज शाम अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पटना पहुंच रहे हैं.. विधानमंडल  मॉनसून सत्र से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी यादव पटना लौट रहे हैं .. जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं…

बता दे कि  तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर थे और आज दिल्ली पहुंच चुके हैं और चंद घंटों में ही अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ वो पटना पहुंच रहे हैं .. कल यानी 10 जुलाई से विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है…

तेजस्वी यादव कल से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होंगे. इसके साथ ही तेजस्वी के आने के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर के विवाद के भी सुलझने की संभावना है.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक से चल रहे विवाद में सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद भी मामला पूरी तरह से ‘सुलझ नहीं पाया है. केके पाठक तो अपना काम कर रहे हैं पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने शिक्षा विभाग जाना बंद कर दिया है.

वहीं नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर किया है जिसके बाद बीजेपी लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है..

कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र में काफी हंगामे के आसार हैं .. तेजस्वी यादव पर सीबीआई की ओर चार्जसीट को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर सकती है .. और भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिसको लेकर विपक्ष लगातार सत्र के पहले  से ही सरकार पर हमलावर है ..

–

Related posts

ये कैसा स्वच्छता अभियान ?

Bihar Now

अनोखे अंदाज में RJD विधायकों का विधान परिषद में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन !…

Bihar Now

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,लंबे समय से चल रहे थे बीमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो