Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“महागठबंधन समान विचारधारा वाले पार्टियों की मीटिंग बुलायें, JAP बैठक का हिस्सा बनना चाहेगी”…

पटना : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार निशाना साधते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी को अब नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं है। देश में अब नरेंद्र मोदी का चत्मकार खत्म हो गया। नरेंद्र मोदी सरकार, बीजेपी और अमित शाह राहुल गांधी से सबसे ज्यादा डरे हुए हैं …

वहीं, जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महागबंधन के नेताओं से आग्रह किया है वे जल्द बिहार में समान विचारधारा वाले पार्टियों की एक मीटिंग बुलायें और जनाधिकार पार्टी भी उस बैठक हिस्सा बनना चाहेगी ।

वहीं, पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी की नैया पार या तो मुकश सहनी, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा लगायेंगे। महाराष्ट्रा में अजीत पवार बीजेपी का नैया पार लगायेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन वर्तमान की सरकार महागठबंधन को हर कुकर्म के लिए बीजेपी जिम्मेदार ठहरा रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करना चाहूंगा कि बिहार में जब बीजेपी की सरकार थी जो नेता मंत्रिमंडल में थे, उनकी विभागों की पूरी योजनाओं की जांच निगरानी से करायी जायें। लगातार मंत्रिमंडल में रहकर जिन बीजेपी नेताओं ने योजनाओं के जरिए राज्य का पैसा लूटा है, बिहार की जनता का पैसा अपने घर ले गये हैं।

उन्होंने कहा सूप बाजे तो बाजे चलनियां भी बाजे, शीशे के घर में रहकर ये लोग पत्थर फेंकते हैं। सुशील मोदी के वित्तीय विभाग, खनन विभाग तक जो भो घोटाला हुए हैं, हम चाहते हैं कि उसकी पूरी जांच हो। साथ ही मैं सुशील मोदी जी सीना तानकर आग्रह करेंगे जांच में सरकार का सहयोग करें।

Related posts

Big Breaking: दिनदहाड़े हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लाखों की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

भावी पीढ़ी के जीवन रक्षा हेतु बढ़ाना होगा हरित आवरण – मंत्री, बिहार सरकार

Bihar Now

मंत्रिमंडल विस्तार पर मांझी का बड़ा बयान, महागठबंधन में हो गया फूट, आज न कल‌ टूटकर ये लोग हो जाएंगे अलग ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो