Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक, पहली बार बिना मोबाइल के मीटिंग में शामिल हुए तमाम MLA…

बिहार में मानसून सत्र की शुरुआत होते ही राजनीतिक फिजाएं  बदली बदली सी नजर आ रही है… जहां एक और विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सरकार अपने तमाम विधायकों पर भी सियासी शिकंजा कस रही है .. महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद अब तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक हो रही है ….

5 देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में राजद के तमाम विधायक शामिल हैं। जिसमें आगामी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार का पक्ष रखने की रणनिती बनेगी। किस तरह से विपक्षी पार्टी बीजेपी को जवाब देना है। इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि बैठक में शामिल होने वाले विधायकों के पास मोबाइल नहीं है..

राजद विधायक की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों का मोबाइल गेट के बाहर ही जमा करा लिया गया है। वही कई विधायकों ने अपना मोबाइल गाड़ी के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी को देकर बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी आवास में दाखिल हुए। इस बैठक में तेजस्वी यादव के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं

Related posts

मानव श्रृंखला के लिए जागरुकता को लेकर डीएम की अनोखी पहल, पतंगबाजी प्रतियोगिता के जरिए प्रेरित करने की कवायद…

Bihar Now

दरभंगा में प्रोफेसर की मौत ने खोली बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ उचित मुआवजा दे सरकार – पूर्व MLC…

Bihar Now

Virtual Pokies No Deposit Required

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो