Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राजद दल‌ की बैठक में शिक्षा मंत्री को तेजस्वी की हिदायत, लालू ने दिया टास्क …

जिसे बयान देने के लिए अधिकृत किया गया है, वे लोग ही मीडिया में बयान देंगे- लालू यादव … 

बिहार में मॉनसून सत्र की शुरुआत होते ही राजनीतिक फिजाओं में काफी गर्माहट दिख रही है .. महागठबंधन दल की बैठक में जहां नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह पर जमकर भड़के, तो वहीं राजद दल की बैठक में शिक्षा मंत्री की तेजस्वी यादव ने जमकर क्लास लगा दी …जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लालू यादव ने टास्क दिया है कि आप सूबे के तमाम विद्यालयों में जाकर निरीक्षण व जायजा लीजिए …

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर करीब डेढ़ घंटे तक RJD विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें लालू प्रसाद भी शामिल रहे, लालू प्रसाद ने सभी विधायकों को बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी और कहा कि जिसे बयान देने के लिए अधिकृत किया गया है, वे लोग ही मीडिया में बयान देंगे..

वहीं लालू प्रसाद यादव  ने तमाम विधायकों को कई अहम निर्देश दिए.. साथ आगामी चुनाव को लेकर  भी चर्चा की गई .. लालू प्रसाद यादव ने अपने तमाम विधायकों से कहा की पार्टी लाइन से हटकर कोई बयान मीडिया में नहीं देंगे…

 

 

Related posts

Bihar Now

Bihar Now

संगठित गैंग चलाने वालों की अब खैर नहीं !… राज्यभर के सुपारी किलर्स का बनेगा डाटाबेस, STF ने बनाई विशेष सेल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो