Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यदिल्लीफोटो-गैलरीबिहारमनोरंजन

18 अगस्त को रिलीज होगा बी4यू भोजपुरी व सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू एक्शन पैक्ड फिल्म “भारत भाग्य विधाता”…

बी4यू भोजपुरी प्रस्तुत व सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” स्वतंत्रता दिवस के बाद 18 अगस्त को रिलीज होगी।यह जानकारी बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह ने दी। संदीप ने बताया कि भोजपुरी में अभी तक पुलिस डिपार्टमेंट ऐसी कोई पिक्चर नहीं बनी है।

यह एक पुलिस के परिवार की कहानी है, जिसमें बिहार – यूपी जैसे स्टेट में कैसे ईमानदार पुलिस वाले सरवाइव करते हैं। यह फिल्म फुल एक्शन और रोमांच से भरपूर है। यह फिल्म के टीजर में भी दर्शकों ने देखा है और अब इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई।

फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने बताया कि फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका हैं। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। हमने इस फिल्म को व्यापक तौर पर बनाया है, और अब इसके रिलीज की भी तैयारी बड़ी है। उम्मीद है एक बार फिर से दर्शकों के ऊपर चिंटू का जादू चलने वाला है और दर्शक हमारी इस फिल्म को पसंद भी करेंगे।

हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के एसोसिएशन में B4U मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल व म्यूजिक सेटेलाइट हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म देशभर में रिलीज होगी। इसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी है।

वहीं प्रदीप पांडेय चिंटू ने भी भोजपुरी दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील की और कहा कि दर्शकों के भरोसे और प्यार के अनुरूप हम एक और मनोरंजक फिल्म के साथ तैयार हैं। दर्शकों से आग्रह है कि वे हमारी अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म को प्यार और आशीर्वाद दें।

इस फिल्म में आपका चिंटू एक अलग अंदाज में दिखेगा। फिल्म में हमारे साथ संचिता बनर्जी हैं। उनके हमारे बीच की लव स्टोरी भी दर्शकों को फ्रेश और आकर्षक लगने वाली है। इसलिए वे अपने परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को देखें।

लिंक : https://youtu.be/_hMKsYRToXs

फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह धामा वर्मा मुन्ना सिंह साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह का है। निर्देशक अनंजय रघुराज है। कथा, पटकथा व संवाद अरविन्द तिवारी है।

संगीतकार साजन मिश्रा है। गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, अताउल्लाह आशिक़ हैं। गायक प्रदीप पांडेय चिंटू, जतिंदर सिंह अली प्रियंका सिंह इन्दु सोनाली, रोहित कुमार, विजय चौहान शिल्पी राज हैं। संकलन संतोष हरावडे है। कहानी और डायलॉग अरविन्द तिवारी का है। छायांकन प्रकाश अन्ना है। मारधाड़ श्री श्रेष्ठा है। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम व मनोज गुप्ता और आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार है।

Related posts

बिहार के सीएम “NK” नहीं, सुपर सीएम “DK” हैं … राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान… लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए सवाल !…

Bihar Now

Free Chips No Deposit Bonus New Zealand

Bihar Now

हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने बदला आदेश, इस तारीख को होगा छात्र संघ चुनाव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो