Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बक्सर में बड़ा हादसा…. गंगा में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, तीन की मौत, दाह संस्कार के दौरान हुआ हादसा….

बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोग गंगा में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक को बचा लिया लेकिन तीन की गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई..

बताया जा रहा है कि दाह संस्कार के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना दानी कुटिया के पास स्थित गंगा घाट की है। परिवार के ही एक शख्स की मौत के बाद सभी लोग शव का दाह संस्कार करने के लिए गंगा घाट पहुंचे थे…

शव के अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। गंगा में डूबते एक शख्स को बचाने के दौरान एक के बाद तीन लोग डूब गए। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में होने वाली है लाखों बहाली…

Bihar Now

Tax Free Pokies No Download

Bihar Now

“सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था के कारण राज्य में लू पीड़ितों की मृत्यु में वृद्धि , विपक्षी एकता की मुहिम में लगी सरकार को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो