Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

दरभंगा में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, एक समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार करने आए लोगों को पीटा, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त….

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के धर्मपुर मालपट्टी गांव में शव के अंतिम संस्कार में एक विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा जमकर बवाल मचाया गया। उपद्रवियों ने जहां एक ओर शव को पूरी तरह से जलने नही दिया।

वही दूसरी तरह तनाव के देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर लगभग आधा दर्जन गाड़ी को क्षति कर दिया। वही जब इस बात की जानकारी वरीय अधिकारी को लगी तो, दरभंगा के जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया।

पूरा बवाल श्मशान घाट की 22 कट्ठा जमीन को लेकर हुआ। पासवान समुदाय के लोगो का कहना है कि शमशान की यह भूमि हमलोगों के पुरखों का है। यहां पर वर्षो से हिन्दू समाज के लोगो का अंतिम संस्कार होते आया है।

लेकिन रविवार की रात अचानक एक समुदाय के लोग यहां पर आकर अपने समुदाय की जमीन बताकर हंगामा करने लगे और अंतिम संस्कार में रुकावट पैदा करते हुए अंतिम संस्कार में आये लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

जिसके बाद इस घटना की सूचना हम कमतौल थाने पुलिस को दी गई। उपद्रवियों ने श्मशान घाट पर आई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया तथा मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

वही इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र फेकू पासवान ने बताया हम अपने पिता स्व. श्रीकांत पासवान का शव लेकर शमशान आए थे। इसे देखकर वहां पर मौजूद उपद्रवियों ने शव को अन्य जगह जलाने की बात कर अंतिम संस्कार करने से रोकने लगे और हम लोगों के साथ बदतमीजी करने लगे।

कुछ उपद्रवियों ने हमारे पिताजी के शव को गड्ढे में फेंक दिया। साथ ही हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उनलोगो हमलोगों के ऊपर पथराव करते हुए मुखिया की गाड़ी को भी आग लगा दिया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वही हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा ने कहा कि श्रीकांत पासवान की मृत्यु हो गई थी, तो उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान लाया गया था। जहां डेडबॉडी के साथ अभद्रता की गई। कुछ हिंदुओं के घरों को भी फूंक दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों को चोट भी आई है।

वही उपद्रवियों ने उनके घरों में लूटपाट करने की भी कोशिश की गई। मामला शांत होने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के चलते पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। माहौल काफी बिगड़ने पर डीएम राजीव रौशन, एसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार और सदर डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

Related posts

Jaabet Casino Review Uk Is It Legit And Safe 2026

Bihar Now

Breaking: नहीं रहे आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

Big Breaking : छठ घाट पर फायरिंग से पहले पिस्टल लोड करते अपराधियों का वीडियो वायरल, बेखबर बनी रही पुलिस ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो