Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में फिर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, प्रशासन की तत्परता से असामाजिक तत्वों के मंसूबे पर फिरा पानी…. आखिर दरभंगा का दुश्मन कौन ?…

दरभंगा – विगत एक सप्ताह से लगातार आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश चल रही है। लेकिन प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता से उनकी हर कोशिश नाकाम हो रही है। ताजा मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव के हेली पैड के समीप की है।

बुधवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे मोहर्रम के झंडा को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थिति पर नियंत्रण किया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनौली गांव में हेली पैड के समीप ब्रह्मस्थान के सड़क किनारे एक समुदाय के द्वारा मोहर्रम का झंडा लगा दिया गया। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसे देख एक समुदाय के लोगों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की गई।

लेकिन मौके पर मौजूद सरपंच रमेश सहनी,।पंचायत के पूर्व मुखिया त्रिवेणी सहनी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को शांत करवाया। जिसके उपरांत घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। जिसके बाद मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा को संभाला।

वहीं सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दो समुदाय के बीच झंडा को लेकर विवाद बताया जा रहा है। यहां आने पर लोगों ने बताया कि इन लोगों ने बहुत धैर्य से काम लिया। कुछ बाहरी लोग यहां आए थे। जिन्हें आईडेंटिफायर नहीं कर पा रहे हैं। सतर्कता के तौर पर लोकल थाना के इंस्पेक्टर और मैं हूं। मौके से एक छोटा सा क्लिप प्राप्त हुआ है।

जिसके आधार पर लोगों को आईडेंटिफाय किया जाएगा। कुछ ऐसा उसमें आपत्तिजनक लगेगा या रिपोर्ट की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बढ़ती जा रही है। पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। वही उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।

बताते चले कि दरभंगा जिला में लगातार दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। जिला प्रशासन एक जगह मामले को शांत करती है कि नही दूसरे जगह भड़क जाती है। पहला तनाव 21 जुलाई दिन शुक्रवार की रात बिरौल थाना क्षेत्र में मोहर्रम का झंडा को लगाने का विवाद हुआ।

जिसके बाद 23 जुलाई रविवार को दिन के 12 बजे मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा चौक पर मोहर्रम के झंडा लगाने को हुआ। तथा रविवार को ही कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में शव को जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच भिड़ंत हुआ।

तथा 24 जुलाई सोमवार की रात कमतौल थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। फिर 25 जुलाई मगंलवार को मनीगाछी थाना क्षेत्र के इजरहटा गॉव स्थित मठ्ठाराही टोल में दो समुदाय आपसी विवाद में आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई।

ताजा मामला 26 जुलाई बुधवार की रात की है। जहां सिमरी थाना क्षेत्र के बनोली गांव में मोहर्रम झंडा को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया।

Related posts

बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक हुई 35.65 प्रतिशत वोटिंग, पटना साहिब में 29.22% …

Bihar Now

Victorious Pokies Online Games No Download

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर आगजनी, तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो