Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का दिखा प्रकोप, बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कई घरों में घुसा पानी…

बिहार में लगातार नेपाल से होकर आ रही पानी की वजह से नदियां उफान पर है. अभी तक बिहार में अल्पवृष्टि के बाद भी नदियों का जलस्तर तेजी से ऊपर आ रहा है. इसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. आपको बता दें कि नेपाल में हो रही लगातार बारिश की वजह से बागमती नदी ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है.

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर के औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। कई गांव में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर घरों तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है।

वहीं औराई प्रखंड के कटरा स्थित बिजली विभाग के पीएसएस में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया जिस कारण से औराई, कटरा और गायघाट इलाके में बाढ़ के बीच बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

Related posts

Pub Casino No Deposit Bonus Codes Free Spins Uk

Bihar Now

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश कुमार, नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल …

Bihar Now

Online Slots Au 5 Pound Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो