Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा CM का गृह जिला, वार्ड पार्षद के भांजे सहित दो लोगों को अपराधियों ने मारी गोली…

नालंदा में शनिवार की देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से हिलसा शहर का काजी बाजार मोहल्ला थर्रा उठा है. गोलियों की तड़तड़ाहट से वार्ड पार्षद का भांजा समेत दो लोगों को गोली लगने का बात सामने आया है. जिसमें एक व्यक्ति विकास कुमार गंभीर रूप से ज़ख्मी हुआ है जिसे आनन फानन में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य घायल युवक निजी अस्पताल में जाकर इलाज चल रहा है.

घायल की पहचान काजी बाजार मोहल्ला निवासी दयानन्द प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ हरेराम के रूप में किया गया है. वहीं दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बीते दो दिनों से असमाजिक तत्वों के द्वारा रात में रुक रुककर गोलीबारी की जा रही थी शनिवार की देर शाम पुनः अंधाधुंध गोली चलने लगी गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया. गोलीबारी के दौरान बाजार से घर जा रहा नगर परिषद हिलसा के वार्ड संख्या 19 के पार्षद रूनी देवी का भांजा विकास कुमार उर्फ हरेराम के पैर में गोली लग गई . गोली लगने के बाद वे जमीन पर गिर गया और लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में लोगो के द्वारा विकास को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने नाजुक हालत देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है. फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है. घटना की खबर सुन मुख्य पार्षद धनंजय कुमार अस्पताल पहुच घायल युवक का हालचाल जाना और प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया…

Related posts

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े काम शुरू करने को लेकर सीएम ने दिए निर्देश…

Bihar Now

Bihar Now

हड़ताली शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया सरकार का विरोध…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो