Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में कल से ऑटो हड़ताल खत्म: आज 22 रूट पर 20 हजार ऑटो नहीं चले, सगुना मोड़ पर बसों में तोड़फोड़…

पटना में बुधवार से ऑटो चलेंगे। ऑटो चालक संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा के मुताबिक यात्रियों की परेशानी देखते हुए हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है।

वहीं, मंगलवार को ऑटो चालकों ने पटना बंद का ऐलान के बाद पटना जंक्शन, गांधी मैदान समेत उसके आसपास के क्षेत्रों में ऑटो कम चले। यात्री टमटम और ऑनलाइन कैब, बाइक सर्विस का सहारा लिया और कुछ लोग पैदल ही अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए।

ऑटो संघ ने बताया कि 22 रूटों पर करीब 20 हजार ऑटो और ई रिक्शा चालक हड़ताल पर हैं। विवाद की वजह पार्किंग बंद करना है। नगर निगम ने नोटिस दिया है कि पार्किंग को खाली करें। इसको लेकर संघ चार दिन से हड़ताल पर था।

हड़ताल कर रहे ऑटो ड्राइवर्स ने मंगलवार को सिटी सर्विस की बसों में तोड़फोड़ की है। रीजनल मैनेजर अरविंद सिंह के अनुसार दानापुर से सगुना मोड़ के रूट पर सिटी सर्विस के तीन CNG बसों में तोड़फोड़ की गई। उनके शीशे फोड़े गए।

इस कारण कई सिटी बसें उस वक्त साइड कर दी गईं। पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस एक्टिव हुई तो फिर सिटी सर्विस की बसों को चलाया गया।

Related posts

सोए अवस्था में बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Corona Virus का Bihar में दस्तक, पर्यटकों में आई भारी कमी…

Bihar Now

Breaking : पटना में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी से 10 लाख की लूट, स्टाफ को बंधक बनाकर लूटे 10 लाख कैश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो