Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 11 और 12 सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक…

देश में अगले साल मई और जून के महीने में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों अपने स्तर से तैयारी करने में लगी हुई है। जहां विपक्षी दलों के तरफ से एक नया गठबंधन आईएनडीआईए तैयार किया गया है।

तो वहीं सत्तारूढ़ दल एनडीए भी अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक बुलाई है

दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अब सभी दल जुट चुके हैं। ऐसे में बिहार में महागठबंधन के घटक दल भी अब अपने चुनिंदा सीटों पर नजर बनाते दिख रहे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर अभी से मंथन शुरू हो गया है।

यही वजह है कि सीएम नीतीश कुमार ने 11 सितंबर को जेडीयू के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसके बाद 12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ की बैठक बुलाई गयी है। इस दौरान नीतीश कुमार चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।

वहीं, बिहार में 2024 की लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर 30 सितंबर से पहले महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें टिकट बंटवारे पर चर्चा होगी। दीपंकर ने कहा कि टिकट को लेकर हमने पार्टी का प्रस्ताव राजद को भेजा है और जहां हमारे विधायक है उन सभी संबंधित संसदीय सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भाकपा- माले ने तो अपनी नौ सीटों का प्रस्ताव राजद को भेज दिया है। इस बार बिहार में मुकाबला बदले हुए समीकरण के साथ होगा।

इसबार जदयू और भाजपा एक दूसरे के लिए विरोधी बनकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में महागठबंधन ने एनडीए को पटखनी देने के लिए अब कमर कसना शुरू कर दिया है।

Related posts

महादलित समाज को ऊपर उठाने के बाद ही होगा मुस्कुराते हिन्दुस्तान का सपना साकार – DGP

Bihar Now

जेडीयू(युवा) के राष्ट्रीय महासचिव समेत दो को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत..

Bihar Now

SSB ने ख़ैरा थाना की पुलिस के सहयोग से नक्सली संजय सोरेन को किया गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो