Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या, तीन बदमाश आए और गोलियों से भून दिया…

मोतिहारी: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र का है. बुधवार (6 सितंबर) की सुबह श्यामपुर नहर चौक के पास अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य के पति बच्चा पासवान की गोली मार हत्या कर दी. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही बच्चा पासवान की मौत हो गई.

घटना को लेकर कहा जा रहा है कि श्यामपुर गांव निवासी बच्चा पासवान हर दिन की तरह बुधवार की सुबह भी नहर रोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

बदमाशों ने ज्यादा गोली सिर, छाती और पेट में मारी है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने श्यामपुर नहर चौक के पास आगजनी कर रोड जाम कर दिया. नाराज समर्थक शव को उठाने नहीं दे रहे थे.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बच्चा पासवान के दो बेटे हैं और एक बेटी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही आदापुर थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सीमावर्ती इलाके के थानों को भी सूचना दी गई ताकि चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ा जा सके.

बच्चा देवी की पत्नी सुनीता देवी आदापुर प्रखंड की श्यामपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हैं. घटना के बाद ग्रामीण और समर्थकों ने खूब हंगामा किया. पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे. कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी.

इस पूरे मामले में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की जा रही है. लोग आक्रोशित थे, लेकिन समझाकर उन्हें शांत कराया जा रहा है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे

Related posts

DMCH से फरार कोरोना के संदिग्ध मरीज मामले में DM ने लिया संज्ञान,परिजन के अनुरोध पर मरीज को भेजा गया IGIMS,Patna…

Bihar Now

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज, 95 प्रतिशत लोग हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के पक्ष में

Bihar Now

बिहार के 2 जिलों में NIA की छापेमारी, जाली नोटों के कारोबार में आतंकी कनेक्शन की जांच…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो