Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप, स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू…

पटना जंक्शन पर एक बार फिर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पटना गया मेमू स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना दी है. जिसके बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रेन और पटना रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच कर रही है.

गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने के बाद पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्ययस्था और भी सख्त कर दी गई है. आरपीएफ व पटना पुलिस के अधिकारियों और जवानों की टीम बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से पटना जंक्शन पर पहुंच ट्रेन और स्टेशन परिसर में सघन छानबीन शुरू कर दी.

सुरक्षाकर्मियों को द्वारा पटना जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी सर्च किया जा रहा है. ट्रेन के शौचालय की भी भी डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड की टीम द्वारा जांच की जा रही है. साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है. स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है.

Related posts

Big Breaking: तबलीगी जमात में शामिल होने की सूचना पर हिरासत में लिए गए 7 लोग…

Bihar Now

शराबबंदी को लेकर ‘एयर’ स्ट्राइक, नेपाल सीमा पर ट्रेक्टर, बाईक व ड्रोन से होगी गश्ती…

Bihar Now

Average Gambling Losses Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो