Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राकेश मिश्रा का गाना “नचनिया के प्यार में” ने मचाया धमाल, अब हो रहा वायरल…

भोजपुरी संगीत जगत में वायरल गानों के साथ अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना रिलीज के साथ धमाल मचाले लगा है। यह गाना है गाना “नचनिया के प्यार में”, जो राकेश मिश्रा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और जिसे दर्शक बेहद पसंद भी करने लगे हैं।

राकेश मिश्रा का यह गाना रोमांस और मस्ती से भरपूर है। गाने में उसे पत्नी की वेदना को दिखाया गया है, जिसका पति घर से बाहर रात रात भर नाच देखने जाता है। लोग गायकी के अनुसार गाने की मेकिंग की गई है जो दर्शकों और श्रोताओं के लिए बेहद कर्ण प्रिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खुद राकेश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/cfyjjzK1-Pw?feature=shared

इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने बताया कि गाना “नचनिया के प्यार में” यथार्थ से जुड़ा हुआ एक बेहतरीन और सुंदर गाना है। कहीं ना कहीं इस गाने का जुड़ाव समाज और परिवार से है जिससे लोग कनेक्ट कर पाएंगे। राकेश मिश्रा ने कहा कि वह एक से बढ़कर एक गाने लेकर आने वाले दिनों में दर्शकों के सामने होंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने इस गाने के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा है और वादा किया है कि आने वाले दिनों में इससे भी बढ़कर एक से एक गाना लेकर आयेंगे।

उन्होंने बताया कि यह गाना सबों के लिए है। सब लोग इसको एंजॉय कर सकते हैं। आपको बता दें कि राकेश मिश्रा उन भोजपुरी सुपर स्टार सिंगर में शुमार होते हैं, जिनके कई गाने 100 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो चुके हैं। और अब गाना “नचनिया के प्यार में” लेकर धमाल मचा रहे हैं।

मालूम हो कि गाना “नचनिया के प्यार में”को राकेश मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इसके गीतकार सत्यवीर सिंह है और संगीतकार छोटू रावत है। इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ निकिता भारद्वाज नजर आई है। निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं और कॉन्सेप्ट संग्राम सिंह का है। डिजाइन पटेल रवि सिंह का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related posts

गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी: मुकेश सहनी

Bihar Now

Breaking: नहीं रहे भारत के‌ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार,शोक की लहर…

Bihar Now

“बिहार की जनता को लगता है यदि नीतीश कुमार के कार्यकाल में अच्छा काम हुआ है,तो वोट दें अन्यथा नहीं दें “… कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले संजय झा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो