Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराष्ट्रीय

श्मशान में बेटे की जलती चिता पर कूद गई मां, हालत गंभीर, पुत्र ने फांसी लगाकर दी थी जान…

मधेपुरा: मां के लिए सबसे बड़ा दुख का वक्त होता है जब उसके सामने उसका जवाब बच्चे इस दुनिया से चले जाएं. इस सदमे को वो बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं. कई बार वियोग में उनकी जान भी चली जाती है.

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक मां अपने पुत्र का वियोग सहन नहीं कर सकी और उसकी जलती चिता में छलांग लगा दी. हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई.

यह मामला जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की सुखासन पंचायत स्थित शिवदयालपुर का है. यहां सोमवार (06 नवंबर) की रात सिकेन्द्र यादव के पुत्र करण ने किसी कारणवश गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार (07 नवंबर) को सुबह इस घटना से कोहराम मच गया. दोपहर बाद शव का दाह संस्कार कर सभी लोग वापस लौट आए.

बताया जाता है कि अभी बेटे का शव पूरी तरह जल भी नहीं पाया था कि करण की मां किसी तरह घर से निकलकर श्मशान घाट पहुंच गई. इस बीच, हालांकि गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और वे भी उसके पीछे चल दिए. महिला ने घाट पर अपने बेटे की जलती चिता को देखा और चिता में ही छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काफी मशक्कत से चिता से खींच कर निकाला.

लोगों ने महिला को बचाने के बाद आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि महिला 60 प्रतिशत से अधिक जल गई है, स्थिति गंभीर है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. इधर घटना के बाद गांव के लोग भी शोक में हैं.

Related posts

ऑफर…ऑफर… ऑफर !… फ्लैट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, दीपावली और छठ के मौके पर “वीणा वाटिका” दे रही ग्राहकों को 10 लाख तक की छूट…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी की अभद्र टिप्पणी पर जेडीयू का जबरदस्त प्रहार, संसदीय भाषाओं की सारी सीमाएं को लाघं गए तेजस्वी यादव …

Bihar Now

Breaking: कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, पटना एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो