Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीति

उत्साह व समर्पण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न, KIIT में मनाई गई छठ पूजा…

भुवनेश्वर, 19 नवंबर: संस्कृतियों की विविधता का जश्न मनाते हुए, KIIT स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर ने छठ पूजा का आयोजन किया। बिहार में छठ पूजा एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। उत्सव में प्रत्येक दिन संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ पूजा शामिल होती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने जश्न मनाया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने KIIT-DU के छात्रों को इस तरह के अवसर देने के लिए KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने स्वागत भाषण में डॉ. सामंत ने छठ पूजा में उनकी अनुशासित भागीदारी के लिए छात्रों को भी धन्यवाद दिया। अन्य अतिथियों में हिमाचल प्रदेश से अधिवक्ता अमित बैद्य, राजस्थान से अधिवक्ता श्रीमाली और KIIT-DU के अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. श्याम सुंदर बेहुरा उपस्थित थे।

एक सुंदर आयोजन में फूलों और रंग की रंगोली ने कार्यक्रम की चमक और उल्लास को बढ़ा दिया था, साथ ही संगीत से पूजा को समर्पित गीत गाए थे। कैंपस 6 में भव्य स्तर पर संध्या अर्घ की पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, छात्रों ने प्रातः अर्घ पूजा का आयोजन किया । समारोह पिछले दिन की तरह ही जारी रहा और उगते सूर्य को अर्घ दिया गया। इसके साथ ही छठ महापर्व सहित व्रत का समापन हो गया.

Related posts

Breaking : शिक्षामंत्री Prof.चन्द्रशेखर ऑफिस के बजाय पहुँचे RJD कार्यालय, आखिर चल क्या रहा है ?…

Bihar Now

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव के घर पर रहेंगे तमाम विधायक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो