Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा में मंत्री के क़रीबी महाबोधी कॉलेज के प्राचार्य के मां की गला रेतकर निर्मम हत्या…

नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां घर में सो रही बुज़ुर्ग महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है.

घटना के बाद मौक़े पर डॉग स्क्वायड, राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार एवं भारी संख्या पुलिस बल तैनात है. साथ ही एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पटना से रवाना हो चुकी है. प्रथम दृष्टया मामला चोरी का विरोध करने पर गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में मृतका के पुत्र सह महाबोधी कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि मां घर पर अकेली रहती थीं.

वहीं, राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 83 वर्ष की वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या की गई है. लेकिन अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी है. फिल्हाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ़्तीश की जा रही है. मृतका की पहचान भगवानपुर गांव निवासी स्व. रामचंद्र प्रसाद की 83 वर्षीय पत्नी फूल देवी के रूप में किया गया है.

आपको बता दें कि ज़िले अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. ऐसा कोई दिन नहीं है जब जिले में हत्या लूट चोरी जैसी घटनाएं आम हो चुकी है. जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि अपराधियों के आगे पुलिस बौनी बन गई है…

Related posts

दिल्ली अग्निकांड का सहरसा कनेक्शन !

Bihar Now

Victorious Pokies Online Play Now

Bihar Now

बिहार : एक मात्र “धोबी घाट” में महिला कॉलेज !.. धोबियों के बीच छात्राओं को होती है परेशानी… परेशान छात्रा, बेपरवाह प्रशासन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो