Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा : डॉक्टरों का वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज में छापेमारी, तीन बोतल शराब बरामद…

दरभंगा: शराब पार्टी का वीडियो प्रसारित होने के बाद शनिवार रात विशेष टीम ने डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में छापेमारी की। गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट में सघन तलाशी ली गई। इस दौरान गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-102 से तीन बोतल शराब बरामद की गई…

शराब की तीनों बोतलें काफी महंगी बताई जा रही हैं। शराब बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी लेने में जुटी है। पूरे डीएमसीएच को खंगाला जा रहा है। किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल को छापेमारी टीम में शामिल किया गया है…

बताया जाता है कि डीएमसीएच में शराब पार्टी का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने शनिवार की देर शाम संज्ञान लिया।

उन्होंने तत्काल छापेमारी का आदेश दिया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में बेंता व कोतवाली पुलिस सहित दंगा नियंत्रण दस्ता, उत्पाद टीम आदि ने एक साथ छापेमारी की। सदर एसडीपीओ ने बताया कि इंटरनेट पर चिकित्सकों की शराब पार्टी का वीडियो प्रसारित हुआ।

इस पर त्वरित संज्ञान लेकर छापेमारी की गई। आगे की कार्रवाई चल रही है। एक-एक कमरे की तलाशी जारी है। आसपास की झाडि़यों को भी खंगाला जा रहा है।

डीएमसीएच के आडिटोरियम में एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (आइएपी) बिहार का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सूबे से 500 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए हैं। इसी बीच रेस्टोरेंट और गेस्टहाउस में शराब पार्टी चल रही थी। इसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

हालांकि, वीडियो बनाने के दौरान मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद सभी शराब की बोतलें और खाना छोड़कर भागने लगे। कई ने तो अपना चेहरा ढंकने की भी कोशिश की। बावजूद, दर्जन भी से अधिक लोगों का चेहरा वीडियो में कैद हो गया है। इसकी जांच पुलिस ने तेज कर दी है।

Related posts

Online Pokies Mobile Phone

Bihar Now

Secure Pokies With Welcome Bonus Sign Up Offers

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो