Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में जिंदा जलने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत… शॉट सर्किट से लगी, बच्चों को बचाने में जल गया पूरा परिवार….

नए साल के पहले दिन के जश्न के खत्म होते ही बिहार में  बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है… बिहार के बेगूसराय में जिंदा जलने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो भी मासूम भी शामिल है…

बेगूसराय में सोमवार रात घर में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इसमें दो बच्चे और पति-पत्नी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोते वक्त शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी। देखते ही देखते आग ने घर को चपेट में ले लिया।

पति-पत्नी दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश में घर से भाग नहीं पाए। इस आग ने आसपास के कुछ घरों को भी चपेट में लिया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है।

मृतकों में पति नीरज पासवान (33), पत्नी कविता देवी (25), दो बेटे लव (3) और कुश (5) शामिल हैं।गांव वालों ने बताया कि सोते वक्त शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के बाद आसपास लोगों ने खुद से काबू पाने की कोशिश की। इस घर के अंदर एक ही परिवार के दो बच्चे और उसके माता-पिता कमरे में सो रहे थे। आग लगने के बाद वे बाहर नहीं निकल सके।

तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई थी। इसमें पति-पत्नी और दो बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल पति-पत्नी के शव की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related posts

Big Breaking : लॉक डाउन के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली,हालत नाज़ुक…

Bihar Now

Online Casino Australia Legal Real Money

Bihar Now

1990 बैच के IPS राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नए DGP, केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर आए थे बिहार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो