Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लालू यादव, मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव मौजूद… बीजेपी ने बुलाई विधान मंडल दल‌ की आपात बैठक ….

बड़ी खबर बिहार की सियासी गलियारों से सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री आवास लाल यादव पहुंचे हैं….राजद प्रमुख लालू यादव अचानक सीएम हाउस पहुंचे हैं। साथ में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हैं। दोनों नेता सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। राजद सुप्रीमो का सीधे सीएम हाउस जाना बिहार की सियासत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

करीब 20 मिनट से तीनों नेताओं के बीच बातचीत हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीट शेयरिंग के साथ-साथ बिहार की बदलती सियासत पर बातचीत हो रही है। हालांकि, लालू प्रसाद अचानक बेटे तेजस्वी को लेकर क्यों पहुंचे हैं। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आवास पर बीजेपी विधायकों की अहम बैठक भी आज होने रही है।एक तरफ जहां इंडी गठबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनती जा रही है। वहीं बीजेपी बिहार की बदल रही सियासत को देखते हुए लगातार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और पैनी नजर बनाए हुए है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आवास पर शुक्रवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

इसमें मुख्य तौर पर दो एजेंडे पर बातचीत होगी। युवा मतदाताओं (न्यू वोटर्स) का बीजेपी सम्मलेन करेगी। हर विधानसभा में इसका आयोजन होगा। वहीं, बीजेपी जल्द गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत एक साथ 45 हज़ार गांव में 45 हज़ार पार्टी के संयोजक पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पंचायतवार संयोजक बनाये गए हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से 5 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा में पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी वही बदल रही सियासत पर भी रणनीति बनाई जा सकती है। 5 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को कई बिंदुओं पर घेरने की तैयारी में है।

Related posts

शराब माफियाओं को पकड़ने के बजाय गरीब लोगों पर जुल्म करती है नीतीश सरकार – RJD …BJP ने भी खड़े किए सवाल, वरीय अधिकारी पर होनी चाहिए कार्रवाई !..

Bihar Now

कृषि कानून के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस की ट्रेक्टर रैली,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई नेता रहे मौजूद..

Bihar Now

CAA और NRC के खिलाफ पीएम का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो