Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में सदर हॉस्पिटल का सीएसओ ने किया सुसाईड, जांच में जुटी पुलिस….

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद परिजनों में चित्कार मचा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। मामला जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र का है।

बता दे कि जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के प्रभात जर्दा फैक्ट्री निवासी मोहन प्रसाद सिंह का पुत्र गुंजन सौरव (32) स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत्त था। बीते कुछ दिनों से को काफी परेशान चल रहा था। शनिवार की रात 10 बजे वो खाना खा कर सोने चला गया। सुबह 10 बजे तक वो अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उसके परिजनों ने दरवाजा खोलवाने का काफी प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई सुगबुगाहट नही हुई। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे का दरवाजा खुलते ही परिजनों ने देखा की गुंजन पंखा से लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन में पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है। वही परिजनों में चित्कार मचा हुआ है। गुंजन को दो वर्ष का एक बेटा भी है।

मृतक के पिता मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि कल रात शराब के नशे में घर आया। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वो सोने चला गया। सुबह पंखे से लटका हुआ उसका शव मिला है। वो स्वास्थ्य विभाग में सीएसओ के पद पर कार्यरत्त था।

पूरे मामले पर सिकंदरपुर ओपी के दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक आत्महत्या कर लिया है। हमलोग मौके पर गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Related posts

मुजफ्फरपुर DTO के पटना स्थित आवास पर छापेमारी, निगरानी ने 48 लाख कैश सहित कई सोने, चांदी के बिस्किट किए बरामद…

Bihar Now

मैथिली भाषा में नीतीश कुमार ने की संबोधन की शुरुआत…कहा – सबसे पहले अहां सबके हम अभिनंदन करैय छी…

Bihar Now

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर RJD ने कस ली कमर, विधायक दल की बैठक में दी गई टिप्स…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो