Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राममय माहौल के बीच JDU को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा.,. “आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे”…

पटना : पूरे देश में राममय माहौल है … अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है .. अयोध्या में पीएम मोदी ने राम की पूजा शुरू कर दी है ….
अयोध्या नगरी से लेकर जनकपुर धाम तक माहौल भक्तिमय हो गया है .. लेकिन इसी बीच बिहार में जेडीयू पार्टी को बड़ा झटका लगा है … हालांकि डॉ.सुनील सिंह ने जेडीयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को 7 दिसंबर 2023 को ही इस्तीफा सौंप दिया था लेकिन आज उन्होंने राम जी की आदेश से इस्तीफा पत्र को सार्वजनिक किया है … उक्त बातें सुनील सिंह ने कही है …

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता व‌ प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सुनील सिंह ने‌ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है … डॉक्टर सुनील सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा भेज दिया है …

वहीं डॉ सुनील सिंह ने जेडीयू पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि जेडीयू पार्टी से हम इस्तीफा दे दिए हैं …आज पूरा देश राममय है… इसलिए आज के बाद इस्तीफे की मुख्य वजह और राजनीतिक बातें करेंगे …

वहीं डॉक्टर सुनील सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि

“ॐ श्री गणेशाय नमः

आज पूरा भारतवर्ष राममय है। जय श्री राम के उद्घोष से, गीत-संगीत से सर्वत्र हर्षोल्लास है। जिनके नाम के जयकारे मात्र से हम भारतवासी स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे है। मैं अकिंचन भी उन प्रभु श्री राम के समक्ष नतमस्तक हूँ।

आज के पावन दिन प्रभु श्री राम जी के आदर्शो का अनुसरण करते हुए प्रभु श्री राम जी के आदेश से मैं अपनी जदयू की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रवक्ता पद से त्यागपत्र को सार्वजनिक करता हूँ।
आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे।
जय श्री राम !”…

Related posts

Big Breaking: अभी-अभी मनरेगा के पीओ का अपहरण,लावारिस हालात में पीओ की गाड़ी बरामद…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य में अपराधियों ने नशे की हालात में ली एक युवक की जान, अनुसंधान में जुटी दरभंगा पुलिस, SSP ने लिया मौके ए वारदात का जायजा…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो