Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नई सरकार की पहली बैठक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर…

बिहार में नई सरकार यानी एनडीए 2 के बनने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी।

इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र की तारीख (पांच फरवरी) बढ़ने की सूचना मिली है। वही कैबिनेट की बैठक में कुल चार प्रस्ताव पर मोहर लगे।

सीएम नीतीश बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे।

उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

Related posts

पटना में वार्ड पार्षद के भाई को मारी गोली, इलाके में सनसनी… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मार्मिक छठ गीत “गोदी में ललनवा” हुआ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के इस छठ गीत में ब्याही मां की पीड़ा को दर्शाया गया है …

Bihar Now

‘तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं लेकिन’ सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, बोले -‘अपने पिता की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो