Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराष्ट्रीय

आरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर बयान बदलने का परिजन ने लगाया आरोप, सड़क जाम कर की नारेबाजी…

आरा – भोजपुर जिले में हुए नौवीं क्लास की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज परिजनों का गुस्सा फूटा है। वहीं परिजन अब सड़क पर उतरकर सड़क को जाम कर दिया हैं। जिससे आरा शहर का मुख्य बजार जेल रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है।

वहीं सड़क जाम कर परिजनों ने भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के खिलाफ नारे लगाते हुए ये आरोप लगा रहे है की भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के दबाव से पीड़ित नाबालिक का ब्यान बदला जा रहा है उसे पीड़ित को महिला थानाध्यक्ष अंशु कुमारी के द्वारा ब्यान बदलने के लिए बार बार टॉर्चर किया जा रहा है जिससे नाराज परिजनों ने आरा शहर का का मुख्य बजार जाम कर दिया है। परिजनों ने भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव का तबादला और घूसखोर का नारा लगा रहे है।

दरअसल पूरा मामला बीते 1 फरवरी की रात का है। जहां भोजपुर जिले के गिधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक के साथ गांव के ही नाम जद युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधियों को नही पकड़ा गया है। जिसको लेकर आज परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।

Related posts

दरभंगा शहर के अलग-अलग इलाकों में रविवार को 13 जगहों पर होगी कोरोना की जांच…

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान पहली फ्लाइट पहुंची पटना, पहुंचने वालों के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

Bihar Now

जनता बेहाल,सूबे के मुखिया नज़र आ रहे खुशहाल !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो