Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में रहस्यमय ढंग से बैंक मैनेजर गायब, मचा हड़कंप… थाना में दर्ज हुआ केस…

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के 2 दिन बाद बैंक मैनेजर लापता.. रिसेप्शन की तैयारी रह गई अधूरी ..चार फरवरी को हुई थी शादी.. छह को होना था बहुभोज का कार्यक्रम ..परिजनों ने अहियापुर थाने में कराई अपहरण की एफआईआर

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर से शादी के दूसरे दिन ही बैंक कर्मी शाही आदित्य रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। बुधवार को उसके घर पर बहुभोज होना था इससे एक दिन पहले ही उसके लापता हो जाने से भोज स्थगित हो गया है।शाही आदित्य भागलपुर में एसबीआई लाइफ में मैनेजर के पद पर कार्यरत है ।मंगलवार की शाम को घर से निकले थे। इसके बाद कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। शाही आदित्य का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।परिजन काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिजनों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है। उसके पिता विश्वजीत कुमार ने अहियापुर थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।पुलिस एफआईआर दर्ज कर आदित्य के मोबाइल कॉल डिटेल्स और टावर लोकेशन के आधार पर छानबीन कर रही है।आदित्य का शादी चार फरवरी को बोचहां इलाके में धूमधाम से हुआ ।बारात से लौटने के बाद पांच फरवरी को घर पर रहा।छह फरवरी की शाम में पत्नी से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकला।रात में घर नही लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।आदित्य के पिता ने बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर पूछताछ की।बैंककर्मी के परिजनों से जानकारी ली। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया की पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

 

Related posts

Breaking : खगड़िया के लिए ATS की टीम रवाना, बम धमाके की जांच करेगी ATS की टीम…

Bihar Now

Breaking : कयामत की रात !… तेजस्वी यादव के आवास पर अचानक सैकड़ों की तादाद में पहुंची पुलिस फोर्स…

Bihar Now

बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ 60 KM की स्पीड से चलेगी आंधी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो