Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश के विधायक का अपहरण !… JDU विधायक का पति और बेटा गिरफ्तार…

बिहार में नीतीश कुमार ने नई सरकार को सदन में बहुमत साबित कर बचा ली लेकिन शाह मात का खेल अब शुरू हो गया है .. बड़ी खबर पटना से आ रही है…जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवधेश मंडल को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है…

उधर पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू के विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ये प्राथमिकी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दर्ज करायी है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों का अपहरण कर लिया है.

वहीं, बीमा भारती  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद विधानसभा में पहुंची थी. बीमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें मोकामा में पुलिस ने रोक लिया था और उनके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया था.

बीमा भारती कह रही थीं कि इसके कारण ही वे विधानसभा में लेट से पहुंची. उधर, जेडीयू के विधायक दिलीप राय तो सदन में पहुंचे ही नहीं. अब उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Related posts

राहगीरों के साथ लगातार हो रहे छिनतई को लेकर पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क जाम कर विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

बेगूसराय में बच्ची के साथ दरिंदगी,फिर हत्या पर बवाल !… आरोपी के घर को किया आग के हवाले, स्थिति तनावपूर्ण..

Bihar Now

“अररिया मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित होगी कानूनी कार्रवाई”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो