Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

नए समीकरण पर तेजस्वी की नजर, बोले- RJD ‘MY’ के साथ ‘BAAP’ की भी पार्टी है, मतलब भी समझाया

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से जन विश्वास यात्रा पर निकल गए. सबसे पहले उनकी यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जानकर निशान साधा. साथ ही उन्होंने राजद के नए समीकरण को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राजद ‘MY’ के साथ ‘BAAP’ की भी पार्टी है. मतलब B- बहुजन, A- अगड़ी, A- आधी आबादी, P-पुअर(गरीब) है. बता दें कि हमेशा से ही राजद पर मुस्लिम-यादव समीकरण से चलती रही है. लेकिन अब तेजस्वी यादव एक नए समीकरण को अपनाने की तैयारी में है.

मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतिओश कुमार पुराने खयालात के हैं. उनके पास बिहार के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है. ना ही उनके पास गठबंधन बदलने का कोई रीजन है, बस इधर-उधर करना ही काम है. तेजस्वी ने कहा कि हमने जो रोजगार और नौकरी की लकीर खींची है. अब देश में कोई भी नेता हो, कोई भी सरकार हो. अब वो नौकरी की बात करेगी.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है. लेकिन वो 9 बार शपथ ले चुके हैं. और एक कार्यकाल में तीन बार. तेजस्वी ने कहा कि हम तो पीएम मोदी को भी चैलेंज करते हैं. कि क्या वो नीतीश कुमार की गांरटी लेंगे, कि पलटेंगे या नहीं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग A टू Z वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं. हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं. लेकिन, भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है.

Related posts

मधबुनी के महेंद्र मलंगिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित, किस लिए हुआ चयन? जानिए पूरी बात….

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में अचानक बस में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी

Bihar Now

पटना के जेठुली गोलीकांड पर मंत्री समीर महासेठ का अजीबोगरीब बयान ,कहा- महंगाई और बेरोजगारी के कारण हुई हत्याएं

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो