Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है. केके पाठक को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष का कहना है कि केके पाठक शिक्षकों को अपमानित करते हैं. विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि केके पाठक ने शिक्षकों को गालियां दी है. पूर्व शिक्षा मंत्री ने सदन के अंदर मोबाइल पर केके पाठक का क्लिप दिखाया.

दरअसल, बिहार विधानसभा सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सदन के पटल पर एक सूचना रखती है उसके बाद विधानसभा के स्पीकर में उन्हें कहा कि क्या सूचना है आप बताएं. चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम साहब ने कल ही निर्देश दिया था कि सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे. उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है. उनकी सूचना सुन स्पीकर ने कहा कि- यह मामला शून्य काल में उठेगा और उसे समय सुना जाएगा. अभी प्रश्न काल चल रहा है और अभी उसी से संबंधित सवाल लिया जाएगा.

वहीं, अपनी सूचना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होते देखा विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपनी जगह पर जाइए जेल से कही गई कोई भी बात प्रोसिडिंग का हिस्सा नहीं होती है यह बात आप भी जानते हैं. इसलिए अपनी जगह पर जाइए और शून्य काल के दौरान इस सवाल को उठाइए.

सदन में प्रश्न काल के दौरान आज राजस्व एवं भूमि सुधार, सहकारिता, कृषि, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, नगर विकास एवं आवास और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लगभग 150 से ज्यादा सवाल सूचीबद्ध किए गए हैं। इसका जवाब सरकार की तरफ से दिया जाएगा.

वहीं, कई मुद्दों पर विपक्ष आज भी हंगामा कर सकता है. पिछले दो दिनों से सदन में लेफ्ट, राजद और कांग्रेस के विधायकों ने केके पाठक और दलित के अपमान के मुद्दे पर सदन में विरोध जताया.

Related posts

Lightning Slots Pokies

Bihar Now

मुंगेर में मामूली विवाद में युवक ने चला दी गोली, पिस्टल लहराते हुए वीडियो हो रहा वायरल, कार्रवाई कब ?…

Bihar Now

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो