Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गोपाल मंडल ने फिर ठोका दावा, कहा- पॉकेट में लेकर चलते हैं टिकट, SP को गाली ने देने पर भी बोले

जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने भगलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर फिर दावा ठोका हैं. पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलेगा या नहीं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट पॉकेट में लेकर चलते हैं. मेरा टिकट फाईनल है. गोपाल मंडल ने SP को गाली देने वाले मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

भागलपुर से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के चुनाव लड़ने की चर्चा पर गोपाल मंडल ने कहा कि शाहनवाज हुसैन को बहुत बार जीता दिए, अब हम लड़ेंगे. भागलपुरसे जदयू के सांसद अजय मंडल को लेकर उन्होंने कहा किअजय मंडल बीमार चल रहे हैं. उनका बायपास सर्जरी हुआ है. वो अच्छे से बोल भी नहीं पाते हैं. गोपाल मंडल मेरा छोटा भाई जैसा है. हम उसको समझा दिए हैं कि तुम एमएलए का चुनाव लड़ना लोकसभा के चुनाव में लड़ोगे तो गिर जाओगे कोई उठाने वाला नहीं मिलेगा.

नीतीश कुमार को नेता मानने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ही हम नेता मानते हैं. सब उनके निर्देश पर ही होगा. हम समता पार्टी के समय से उनके साथ हैं. मरने तक नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे.

के.के पाठक के गाली वाले विवाद को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि के.के पाठक किसी को गाली नहीं दे रहे वो शिक्षकों को सुधार रहे हैं. के.के पाठक बढ़िया आदमी है. स्कूल की टाइमिंग को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में तो कह ही दिया है 10 से 4 बजे तक चलेगा. यही होगा.

SP को गाली देने को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि SP अच्छा नहीं है. बदमाशों से उसका संगत है. इसको शाम में दारु और लड़की चाहिए होता है. ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि इसका ब्राह्मणों से कोई ताल्लुक नहीं है. एक चार बच्चों की मांग ब्राह्मण टोला में दूध देने जाती थी. वो देखने में मस्त थी, कुछ मनचलों ने बंधक बना कर उसके साथ 24 घंटे तक बलात्कार किया. ये ब्राह्मण समाज के कुछ गुंडा तत्व के लोग थे. ये सब गलत काम SP के कारण हो रहा है. SP गलत आदमी है.

Related posts

दरभंगा प्रकरण पर अभी तक विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी क्यों ?… कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?…आज दरभंगा बंद का ऐलान…

Bihar Now

पटना में एक और मर्डर, बालू कारोबारी रमाकांत की हुई हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

ICDS व केयर इंडिया के पदाधिकारियों ने की बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो