Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

सिंघम’ शिवदीप लांडे की दहाड़ के बाद मची खलबली, कहा : अब गैंग को निपटाने की जिम्मेदारी हमारी

BIHAR NOW NEWS DESK :बिहार कैडर के तेजतर्रार IPS अफसर शिवदीप लांडे ने बेखौफ अपराधियों के खिलाफ दहाड़ा है और चेताते हुए कहा है कि अब लुटेरे गैंग को निपटाने की जिम्मेदारी हमारी। जी हां, सिंघम शिवदीप लांडे की इस गर्जना के बाद अब इलाके के अपराधियों में खलबली मच गयी है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक को लूटने की बेखौफ लुटेरों ने कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम हो गयी। इस वारदात के दौरान अपराधियों ने भोला नाम के शख्स के पैर में गोली मार दी थी, उसी अपराधी को पुलिस द्वारा एनकाउंटर के दौरान पैरों में गोली लगी है।

इस वारदात को गुजरे अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे हैं कि उस घटना से संबंधित अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा है लिहाजा अपराधी की गिरफ्तारी के बाद सिंघम शिवदीप लांडे ने हुंकार भरी है और पूरे गैंग को चेताया है और कहा है कि अब पूरे गैंग को निपटाने की जिम्मेदारी हमारी।

पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़

आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई । पुलिस के साथ अपराधियों की इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। ये वही अपराधी है, जिसने दो दिन पहले कांटी में PNB बैंक में लूट की कोशिश की थी और गार्ड को गोली मारने के बाद उसकी रायफल छीन ली थी।

लेकिन रविवार की की सुबह कांटी इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं, एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका इलाज SKMCH में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा में पुलिस को अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई।

घटना के बाद मामले को लेकर तिरहुत रेंज की आईजी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि इस घटना में बिहार सरकार के होमगार्ड के जवान ने बहादुरी दिखाई थी और अब आगे की कार्रवाई हम लोग करेंगे, इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस और अपराधी के बीच में मुठभेड़ हुई है।

Related posts

Profitable Pokies With Welcome Bonus Fun

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट को मिले नये मुख्य न्यायाधीश… जस्टिस विपुल एम पंचोली को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ….

Bihar Now

“बिहार गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता रजनीकांत पाठक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो