Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा हिस्ट्रीशीटर पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार ..

धीरज,बक्सर 

बक्सर : जिले की पुलिस ने एक पुराने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा लूट कांड में शामिल यह अभियुक्त पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया. नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक से इसकी गिरफ्तारी हुई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था. इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
इस बाबत प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को दिन में गुप्त सूचना मिली थी कि ज्योति प्रकाश चौक के समीप एक व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना पर एसपी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, डीआइयू प्रभारी यूसुफ अंसारी व टीम के अधिकारी तथा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. टीम के द्वारा ज्योति प्रकाश चौक से समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिसके उपरांत अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह. के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है.

उसके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया इसके बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. पकड़े गए अभियुक्त 26 जनवरी को औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके अतिरिक्त उस पर नगर व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा लूट के मामले दर्ज हैं.

Related posts

पटना में 8 वीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी तक बंद, बढ़ते ठंढ़ को लेकर DM ने जारी किया आदेश…

Bihar Now

बिहार में CMG की बैठक आज टली, कल दोपहर 12.30 होगी बैठक… तमाम तरह की पाबंदियों से मिलेगी निजात !…

Bihar Now

Popular Pokies Australia Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो