Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान…बागी विधायकों की जाएगी सदस्यता ?

पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अखिलेश सिंह और अन्य कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की. स्पीकर से पाला बदलने वाले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की.

बागी दोनों विधायकों को अखिलेश सिंह ने पार्टी से बाहर कर दिया है. इस प्रकरण पर अखिलेश सिंह ने कहा कि हिमाचल, यूपी व बिहार में कल बीजेपी विपक्ष के विधायकों की खरीद फरोख्त की. कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव व मुरारी गौतम कल विधानसभा में विपक्ष से सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए.

अखिलेश सिंह ने कहा कि पाला बदले विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की मांग हमने आज विधानसभा स्पीकर से की है. अभी हमने और अन्य कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर से मुलाकात की है.

इन दोनों विधायकों को हमने पार्टी से बाहर कर दिया है. ये लोग कांग्रेस के सिंबल पर जीत के आए थे. मुरारी गौतम को तो महागठबंधन सरकार में कांग्रेस ने मंत्री बनवाया था. वहीं, विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह के साथ दिखे.

Related posts

Breaking : बिहार में कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, सिविल सर्जन सहित कई आफिसर्स सस्पेंड…

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुए सियासत के “संत” रघुवंश बाबू, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई…

Bihar Now

Pokies In Australia Sign Up Bonus No Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो