Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

ऐतिहासिक होगी ‘जन विश्वास महारैली,’ तेजस्वी के ‘जन विश्वास यात्रा’ को मिला अभूतपूर्व जन-समर्थन…

पटना 29 फरवरी 2024 ; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का ‘जन विश्वास यात्रा’ बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि तेजस्वी जी की यह यात्रा कई मायनों में याद किया जाएगा। 20 फरवरी से शुरू हुई यात्रा का आज आखिरी दिन था। इस दस दिनों के अन्दर उन्होंने राज्य के सभी जिलों से गुजरते हुए लगभग 3000 किलोमीटर की यात्रा पुरी कर आज पटना वापस लौट रहे हैं। इस यात्रा के दौरान लोगों में गजब का उत्साह और विश्वास देखने को मिला। निर्धारित समय से 12-12 घंटे लेट पहुंचने के बावजूद स्वस्फूर्त रुप से सड़क पर आए लोग रात्रि के तीसरे और चौथे पहर तक तेजस्वी जी की प्रतिक्षा में खड़े रहे। तेजस्वी जी के निमंत्रण पर सभी लोग आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘जन विश्वास महारैली’ में शामिल होने पटना आ रहे हैं। यह रैली अबतक के सभी रैलियों से बड़ी होगी और 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। गांधी मैदान हीं नहीं उस दिन पुरा पटना लोगों से भड़ा रहेगा। तेजस्वी जी के ‘जन विश्वास यात्रा’ में लोगों के उत्साह और भागीदारी और 3 मार्च को महागठबंधन की ‘ जन विश्वास महारैली ‘ के प्रति लोगों की संभावित भारी भागीदारी को भांप कर भाजपा की बेचैनी काफी बढ़ गई है। इसलिए उनके द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

राज्य के कोने-कोने से रैली में आए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसका विशेष ख्याल रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी,भोला यादव, श्याम रजक, वृषण पटेल, बिनु यादव, वृषण पटेल,अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, सुरेश पासवान, सुनील सिंह, रणविजय साहू,मो. कामरान सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली की तैयारी की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।रैली में 2 मार्च के सबेरे से हीं लोग पटना पहुंचना शुरू कर देंगे

राजद प्रवक्ता ने बताया कि पुरे पटना सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों एवं कस्बों को तोरणद्वार, होर्डिंग्स, और झंडा-बैनर से सजाया जा रहा है। रैली के प्रचार-प्रसार के लिए कई प्रचार रथ निकाले गये है। पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र एवं दानापुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत कक्ष बनाया जा रहा है। रैली स्थल पर पार्टी की ओर से मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है
राजद प्रवक्ता ने बताया कि इस रैली राजद के साथ हीं कांग्रेस, सीपीआई (माले) , सीपीआई एवं सीपीआई (एम) भी शामिल है। रैली को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी, सीपीआई (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य जी ,सीपीआई नेता डी राजा जी एवं सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी जी सहित अन्य नेता सम्बोधित करेंगे।

Related posts

पटना में पुलिस चौकी में आग… जवानों में मचा हड़कंप, चौकी में रखीं 5 रायफल और 200 जिंदा कारतूस खाक…

Bihar Now

Bihar Now

Free Pokies For Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो