Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार में बेखौफ अपराधी !… थाने से चंद कदमों की दूरी पर मर्डर, दवा व्यवसाई को गोलियों से भूना

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। यहां मीनापुर के झपहां ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने मीनापुर के दवा व्यवसायी सुनील कुमार उर्फ श्याम कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें सीने में चार गोलियां मारी गई हैं। मीनापुर के धर्मपुर में उनकी दवा दुकान व क्लीनिक है। पुलिस पूरे मामले को सुपारी किलिंग से जोड़ कर देख रही है। परिजनों ने बताया कि सुनील दवा दुकान बंद कर एक विवाह में गए थे।
वहीं, भोज खाने के बाद वह अहियापुर स्थित घर बाइक से लौट रहे थे तभी झपहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया व सीने में गोली मार दी। ओवरब्रिज पर वह बाइक समेत गिर गए। स्थानीय लोगों ने खून से सने व्यवसायी को देखकर ओपी को सूचित किया। पुलिस एसकेएमसीएच ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, इस मामले नगर एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि लूटपाट नहीं हुई है। उनकी बाइक और मोबाइल पास में थे। परिजनों से दुश्मनी के संबंध में जानकारी ली जा रही है। कितनी गोली लगी है यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। दवा व्यवसायी को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह रामपुर हरि थाना के मोतहां फकीराना के मूल निवासी थे। इन दिनों अहियापुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहे थे।

Related posts

तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए नीतीश के साथ आए लालू, कुशवाहा ने बताया महागठबंधन में घमासान की असली वजह

Bihar Now

अब इंतजार खत्म !…आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे ‘UPSC Aspirants’ के लिए स्वर्णिम मौका, छात्रवृत्ति के माध्यम से मिलेगा सहयोग… चाणक्या आईएएस एकेडमी की खास पहल …

Bihar Now

भोजपुर में फिर हर्ष फायरिंग, फायरिंग के दौरान एक छात्रा को लगी गोली, गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो