Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

JDU के महासचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई, नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष…

जेडीयू नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बधाई दे रहे हैं। पार्टी के प्रदेश रंजीत कुमार झा ने भी आज सीएम नीतीश से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की.

जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने काम से साबित किया है कि वे सच्चे अर्थों में विकास पुरुष हैं. 2005 से लेकर अब तक बिहार की सेवा कर रहे हैं. हमारे नेता ने बिहार में सुशासन राज को स्थापित किया है.

रंजीत झा ने कहा कि हमारे नेता ने कई ऐसी योजना चलाई जिसे बाद में केंद्र सरकार ने भी अपनाया. बालिका शिक्षा, साइकिल योजना, जीविका, हर घर नल-जल, सात निश्चय, शराबबंदी, जातीय गणना, गंगाजल उद्वह परियोजना आदि दर्जनों ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं. हाल ही में एक साथ लाखों शिक्षकों की नियुक्ति पत्र देकर हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने एक रिकार्ड बनाया है.

Related posts

पटना में नहाने के दौरान डूबी बच्ची, दीघा पुल घाट पर हुआ हादसा..

Bihar Now

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… पैक्स अध्यक्ष समेत दो की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो