Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार में खाकी फिर हुई दागदार !… दरोगा पर लगा गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल में अय्याशी के दौरान सरकारी पिस्टल लहराने का आरोप…

अजय धारी सिंह

मधुबनी: मधुबनी के अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित दारोगा अमन सिंह इन दिनों जिले में चर्चा में हैं। इनके बारे में बताया जाता है की जो भी महिला या लड़की थाने में कोई शिकायत लेकर जाती है ये उसका मोबाईल नम्बर लेकर परेशान करता है। इतना ही नही कुछ दिनों पूर्व नेपाल में सिविल ड्रेस में अपने गर्लफ्रैंड के साथ अय्याशी के दौरान सरकारी पिस्टल के साथ रंगे हाथ हिरासत में ले लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर काफी मशक्कत के बाद दरोगा अमन सिंह को मधुबनी पुलिस ने छुड़ाया। फिलहाल मधुबनी एसपी के आदेश पर झंझारपुर एसडीपीओ अशोक को मामले के जांच का जिम्मा दिया गया है।

मधुबनी में पदस्थापित बिहार पुलिस के अय्याश दरोगा गर्लफ्रेंड और सरकारी पिस्टल के साथ नेपाल में धराने का आरोप। ये साहब हैं अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित अमन सिंह। अमन सिंह इन दिनों जिले में चर्चा में है। इनके बारे में बताया जाता है की जो भी महिला या लड़की थाने में कोई शिकायत लेकर जाती है ये उसका मोबाईल नम्बर लेकर परेशान करता है। नेपाल में सिविल ड्रेस में अपने गर्लफ्रैंड के साथ नेपाल में पुलिस ने अय्याशी के दौरान सरकारी पिस्टल के साथ रंगे हाथ हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना जब मधुबनी पुलिस को हुई तब काफी मशक्कत के बाद दरोगा अमन सिंह को मधुबनी पुलिस ने छुड़ाया। इस पर थाना क्षेत्र में लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की भी चर्चा हैं।

मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बुधवार को झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार के साथ अररिया संग्राम थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सुशील कुमार ने पत्रकारों के द्वारा थाना में पदस्थापित दरोगा अमन को पिस्टल लेकर नेपाली पुलिस के हत्थे चढ़ने के सवाल पर कहा की प्राइवेट विजिट या काम के समय सरकारी पिस्टल लेकर घूमना नही चाहिए, उसे घर या ऑफिस में रख देना चाहिए। एसपी ने कहा की अररिया थाना में जल्द ही ऑनलाइन FIR की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

अब एसपी सुशील कुमार ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार को सौंपा है। अब देखना होगा की झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार दरोगा अमन सिंह के खिलाफ कितना जल्दी जांच रिपोर्ट एसपी सुशील कुमार को सौंपते हैं और इस दरोगा पर किस प्रकार की पुलिसिया एक्शन होता है। मामला चूंकि पुलिस के एक अधिकारी से जुड़ा है इसलिए कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। फिलहाल झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार ने कहा की मामले का जांच शुरू कर दिया है। मामले को लेकर आरोपी दरोगा अमन सिंह ने कहा की मामला पूरा।निराधार है, वे पूरे पाकसाफ हैं। फिलहाल अय्याश दरोगा के गर्लफ्रैंड के साथ नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ने के मामले में एसपी ने दरोगा अमन सिंह को निलंबित कर दिया है।

Related posts

Best Payout Online Casino Uk Black Jack

Bihar Now

आपसी विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Darbhanga AIIMS पर सियासी घमासान, आमने- सामने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया और तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने सच से कराया वाकिफ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो