Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा… गंगा नदी में नाव डूबने पर 6 लोग लापता, 12 सुरक्षित निकले… रेस्क्यू जारी…

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 12 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे. गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था. गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे. इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी. उमानाथ घाट के पास इस हादसे की सूचना है…

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि नाव पर करीब 25 लोग चढ़े हुए थे. बीच धार में जाकर नाव पलट गयी. इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी. जानकारी मिली है कि कई लोग गंगा में डूबकर लापता हो गये हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि कितने लोग अभी तक लापता हैं…


वहीं नाव पलटने की खबर से घाट किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप मच गया. इधर प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली तो टीम एक्शन में आयी. मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में लापता हुए लोगों की खोज जारी है. एसडीएम शुभम भी मौके पर पहुंचे हैं. एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है और गंगा में तलाशी जारी है. ..

Related posts

चुनाव कराए बगैर नीतीश कुमार को ही अगले 5 साल तक बनाएं मुख्यमंत्री, पटना के युवाओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर की मांग…

Bihar Now

बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में 231कोरोना के मामले आए सामने…

Bihar Now

सुनील सिंह की विधानपरिषद की सदस्यता बहाल… सदन पर उठे सवाल, सियासत बड़ा या संविधान ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो