Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 हजार अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चयनित 9888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में 11:30 से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान विभागीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल भी मौजूद थे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक, बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है….

9888 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के बाद विभाग के कामकाज में सहूलियत होगी. नीतीश सरकार की ओर से 2020 चुनाव में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था.

सरकार का दावा है कि 2025 से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे दिया जाएगा. साथ ही 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है. पिछले दिनों जल संसाधन मंत्री और नीतीश कुमार के खास विजय कुमार चौधरी ने दावा किया कि सरकार अपने वादा से अधिक नौकरी और रोजगार दे रही है….

Related posts

भोजपुर में फिर हर्ष फायरिंग, फायरिंग के दौरान एक छात्रा को लगी गोली, गंभीर..

Bihar Now

Play The Best Casino Winning Pokies

Bihar Now

शराब पिते गिरफ्तार मुखिया पर होगी बड़ी कार्रवाई, डीएम ने जारी किया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो