Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

चाणक्य आईएएस एकेडमी ने किया राज्य के जीनियस छात्रों का सम्मान…

पटना : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस एकेडमी ने आज अपने पटना ब्रांच पर 10th और 12th में 80% से ज्यादा नंबर लाने वाले राज्य के होनहार छात्रों को उनके अभिभावक समेत एक शानदार सम्मान समारोह मे सम्मानित किया। यह समारोह संस्थान के बड़े ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा स्वयं मौजूद थे, उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मे सभी को अपने सेमिनार के माध्यम से भरपूर उत्साह से भर दिया और बताया कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इनके उत्साह को एक उचित मार्गदर्शन देना बहुत जरूरी है।

इस से पहले संस्थान के रिजनल हेड डॉ कृष्ण सिंह ने भी बच्चो को संबोधित किया और बच्चो के साथ one टू one इंटरेक्ट भी हुए और बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर उनके अचीवमेंट को सराहा। डॉ सिंह ने कहा की इन छात्रों के लिए जल्दी एक विशेष scholarship की घोषणा भी की जायेगी। सक्सेस गुरु एके मिश्रा कल संस्थान में 12 से 2 बजे दोपहर तक इन छात्रों के लिए फिर से उपलब्ध होंगे।

पूर्व मे चाणक्य आईएएस एकेडमी के Business हेड ऋषभ सिन्हा ने संस्थान के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा करते हुए छात्रों को अकैडमी की उपलब्धियों से रुबरु करवाया और बताया की अब तक यहाँ से 5200 से ज्यादा छात्र UPSC और 1500 से ज्यादा BPSC में सफल हो चुके हैं। अकैडमी की 4 शाखाएँ बिहार मे हैं जिसमे 3 पटना मे और एक गया मे है।

Related posts

“अररिया मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित होगी कानूनी कार्रवाई”

Bihar Now

सुपौल : चुनाव कार्य में लगे प्रजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत, मौके पर पहुंचे तमाम वरीय अधिकारी…

Bihar Now

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो