Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

शिवदाहा में सर्प दंश से चार साल की मासूम बच्ची की मौत

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत वार्ड संख्या 8 स्थित में देर रात सर्पदंश से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची चांदनी कुमारी के पिता सोनु मंडल व दादा लालु मंडल शिवदाहा वार्ड संख्या 8 टोला निवासी बताये गये.जानकारी के अनुसार बच्ची चांदनी कुमारी (4)देर रात अपने घर में सो रही थी .

इसी क्रम में घर में घुसकर सोयी हुई अवस्था में मौजूद किसी विषैले सर्प ने उसके पैर में डंस लिया. बच्ची घबरा कर मां को बोली. बताया गया कि परिजन बच्ची का झाड़- फूंक कराने लगे .इस कारण विलंब से अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने

बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद मृतक बच्ची के घर कोहराम मचा है. माता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

बिहार में खिलाड़ियों को अब निःशुल्क प्रशिक्षण नहीं देगी सरकार… बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा संचालित कार्यक्रम, एकलव्य बंद…

Bihar Now

सासाराम में मंदिर में डबल मर्डर से सनसनी, दो लोगों की गला काटकर हत्या…

Bihar Now

आनंद मोहन की रिहाई के मुख्यमंत्री ने दिए संकेत… कहा- उनके पत्नी से पूछिए हम क्या कर रहें हैं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो