Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

राजपुर में जमीन कब्जा करने पहुंचे पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी बरामद ..

धीरज कि रिर्पोट

 

 राजपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर छावनी में जमीन कब्जा कराने की कोशिश का है मामला

बक्सर : पूर्व मंत्री तथा राजद के नेता छेदी लाल राम को राजपुर में जमीन कब्जा करने का एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ कई हथियारबंद लोग भी पकड़े गए हैं. साथ ही स्वयं छेदी लाल राम स्वयं अपने दो बॉडीगार्ड के साथ पकड़े गए हैं, जिनके पास दो लाइसेंसी राइफल व 57 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के सैथु बसंतपुर छावनी में गणेश चौबे तथा हजारु चौबे के बीच 22 बीघे जमीन के विवाद का मामला पूर्व से ही चल रहा है. इसी मामले में एक पक्ष से छेदी लाल राम कुछ लोगों तथा हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और दूसरे पक्ष के लोगों पर यह दबाव बनाने लगे कि वह जमीन से हट जाए. इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही सबको हिरासत में ले लिया.

कहते हैं अधिकारी :

जमीन पर कब्जा दिलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पूर्व मंत्री समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Related posts

Big Breaking : कन्हैया के काफिले पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल !

Bihar Now

कोरोना के विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में कैंप करेगी 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम, राज्य सरकार के साथ कोआर्डिनेट कर करेगी कोरोना की समीक्षा…

Bihar Now

दरभंगा में कोसी का तटबंध टूटने से मचा हाहाकार, दर्जनों गांव में तेजी से घुसा बाढ़ का पानी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो