Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

PK का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान !… मुसलमान’ को अपनी रहनुमाई खुद करनी पड़ेगी…

पटना। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार 14 जुलाई को पटना स्थित हज भवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘बिहार का सियासी मंज़र नामा और मुसलमान’ मुद्दे पर हुए इस कार्यक्रम में बिहार के मुस्लिम समुदाय के कई बड़े बुद्धिजीवी शामिल हुए।

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और बिहार में मुसलमानों की सियासी स्थिति पर अपने विचारों को रखा। प्रशांत किशोर से पहले पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन और जन सुराज से जुड़े विधान पार्षद अफ़ाक अहमद ने भी सभा को संबोधित किया।

*लालटेन में किरासन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट कीजिए: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने हज भवन में आयोजित प्रबुद्ध अल्पसंख्यकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मुसलमानों को अपनी रहनुमाई खुद करनी पड़ेगी, मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए बस आपकी दुआ चाहिए। राजद पर कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालटेन में किरासन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है।

जन सुराज वोट की राजनीति से ज्यादा समाज को जोड़ने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचने की बात कर रहा है। मुसलमानों को राजनीतिक बंधुआ मजदूरी से अब निकलना होगा और जन सुराज उसी के लिए विकल्प है। मुसलमानों को गांधी और अंबेडकर को मानने वाले हिंदुओं के साथ गठजोड़ बनाना होगा, तभी जाकर कामयाबी मिलेगी।

सभा में मौजूद लोगों ने जन सुराज अभियान की तारीफ की और प्रशांत किशोर के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा में जन सुराज एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है और बिहार के मुसलमान इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

 

Related posts

क्राइम से कराहता “सहरसा” !… अपराधियों ने अलग अलग जगहों पर तीन लोगों को मारी गोली, एक की हालत नाजुक… मौत पर विरोध प्रदर्शन..

Bihar Now

UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर… सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट का हुआ सेलेक्शन…

Bihar Now

Breaking : पार्टी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजनीतिक गहमागहमी तेज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो