Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच के टूटे शीशे टूटे, जांच जारी

समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल (मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड) पर गुरुवार (26 सितंबर) की रात स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्स पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना में एसी कोच के शीशे टूट गए. रात करीब 8 बजकर 45 मिनट के आसपास की यह घटना बताई जा रही है. पत्थरबाजी के चलते ट्रेन के अंदर बैठे कुछ रेल यात्रियों को चोट भी आई है. इसके बाद समस्तीपुर में ही उनका उपचार कराया गया.

घटना के बाद समस्तीपुर में कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद आगे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई. बताया जाता है कि ट्रेन समस्तीपुर से खुलने के बाद जैसे ही आउटर सिग्नल पर पहुंची कि उस पर पथराव शुरू हो गया. अचानक हुए पथराव से ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई. यह घटना तब हुई जब जीआरपी की एस्कॉर्ट पार्टी ट्रेन के अंदर मौजूद थी. पथराव के बाद लगभग 45 मिनट की देरी से यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची….

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे. पथराव के कारण पैंट्री कार समेत उसके बगल के ए-वन और बी-2 कोच के शीशे टूट गए. साथ ही कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर लगे थे. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आगे निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

Related posts

नीतीश सरकार ने केंद्र को भेजा संदेश, लिखा- अब बिहार को डुबोना चाहता है नेपाल ! …

Bihar Now

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को भेजा नोटिस…

Bihar Now

जेल से आज बाहर आएगा यू-ट्यूबर मनीष कश्यप, पटना हाईकोर्ट ने भी दी बेल, घर पर बंटी मिठाइयां, 18 मार्च को किया था सरेंडर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो