Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोसी बैराज पर आवाजाही बंद, नेपाल सरकार का आदेश … बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर बिहार, कोसी क्षेत्र में रेड अलर्ट !…

बी एन सिंह पप्पन, ब्यूरो हेड,कोसी प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

सुपौल : कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कोसी नदी की धारा उग्र होती जा रही है. पानी के बहाव को लेकर बैराज के सभी 56 फाटक खोल दिये गये हैं.

बावजूद इसके पानी बराज पर चढ़ गया है. हालांकि, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बैराज पर पानी नदी की धारा में उछाल की वजह से आ रहा है. स्थिति अंडर कंट्रोल है.

कोसी बैराज पर चढ़ा पानी : बराज की सुरक्षा को लेकर डीएम कौशल कुमार के अनुरोध पर नेपाल सरकार ने अगले तीन दिनों तक कोसी बराज पर यातायात व्यवस्था को बाधित रखने का फैसला किया है.

बैराज पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. इसके लिए नेपाल सरकार ने आदेश भी निर्गत किया है. वहीं कोसी बराज के दोनों ओर अवरोधक लगा दिया गया है. जहां नेपाल पुलिस की तैनाती कर दी गयी है.

हालांकि कोसी बराज की सुरक्षा में नेपाल पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहती है. वहीं भारतीय प्रभाग के जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैराज की सुरक्षा की पल-पल अपडेट लेते रहते हैं. अभियंताओं की टीम एक नियत समय पर कोसी बराज का जायजा भी लेते रहते हैं….

कोसी बराज मार्ग नेपाल के राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल है. जिसे शनिवार की संध्या चार बजे से अगले दिन तीन तक तक बंद किये जाने से लोगों का संपर्क नेपाल की राजधानी काठमांडू, पर्यटन स्थल पोखरा व आंख का सबसे बड़ा हॉस्पीटल लहान से टूट गया है. हालांकि लोग हवाई मार्ग से काठमांडू व पोखरा जा सकते हैं.

बता दें कि अब तक लगभग 6 लाख क्यूसेक पानी कोसी बराज से छोड़ा जा चुका है. पीछे बराह क्षेत्र में भी नेपाल की ओर से 4 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इस वजह से नदी पर पानी का दबाव बढ़ गया है.

निचले इलाकों में प्रशासन माइकिंग करके लोगों को अलर्ट कर रहा है. आधी रात को निचले इलाकों में प्रलय आना तय है. प्रशासन सभी को ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील कर रहा है.

Related posts

Bihar Now

संघर्ष से सियासत तक की पूरी कहानी, RJD MLC उम्मीदवार की जुबानी !…

Bihar Now

Axe Casino Welcome Offer 2026 Uk Best Signup Deal Today

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो