Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ट्रॉल हो गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे !… बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के सर पर सेफ्टी किट के बदले पहना दिया शू कवर…

धनंजय झा, बेगूसराय

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एक बार फिर ट्रॉल हो गए जिससे कि एक तरफ जहां अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो यह वही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर स्वास्थ्य कर्मियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई ।

दरअसल बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे शनिवार को बेगूसराय आए थे जहां उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया था । इसी क्रम में जब वह आईसीयू वार्ड में निरीक्षण करने जा रहे थे तो वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पैर में लगाने वाले सेफ्टी किट को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सर पर पहना दिया गया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है की बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला सहित कई लोग मौजूद थे जिनको की सेफ्टी किट नहीं पहनाया गया था। अब जब तस्वीर सामने आ रहे हैं तो एक बार जहां सदर अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो लोग मंत्री मंगल पांडे को भी ट्रोल कर रहे हैं।

कई लोग इसे जानबूझकर मंगल पांडे की बेज्जती बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों से चूक हुई है। फिलहाल वजह जो भी हो लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के साथ ऐसे व्यवहार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related posts

बिहार में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध, पटना की महिला में दिखे लक्षण, अलर्ट जारी ..

Bihar Now

Deposit 50 Get 300 Bingo Uk

Bihar Now

” JNU में छात्रों पर हमला नहीं, देश के संविधान पर हुआ है हमला “

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो