Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी कार्यक्रम रद्द …

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए हैं. सीएम सचिवालय से जो जानकारी मिल रही है मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं और मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज होने के कारण ही उनके सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.

सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ज्ञान भवन में चल रहे बिहार बिजनेस मीट 2024 में शामिल होने वाले थे. 19 दिसंबर से बिहार बिजनेस मीट शुरू हुआ है. दो दिनों के बिजनेस मीट का आज अंतिम दिन था.

अस्वस्थ होने के कारण लिया गया फैसला: आज एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव पर MOU होने वाला है और यह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होता है, लेकिन अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

मुख्यमंत्री बिहार बिजनेस मीट 2024 के बाद राजगीर भी जाने वाले थे. राजगीर में जयप्रकाश उद्यान में जरासंध के स्मारक का अनावरण करने वाले थे, लेकिन अब राजगीर भी मुख्यमंत्री नहीं जाएंगे.

Related posts

पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज से फिर शुरू हुई जातीय जनगणना, पटना DM ने किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में वरिष्ठ पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली, नाज़ुक हालात में पटना रेफ़र….

Bihar Now

बिहार में बहार है, बिना “मांझी” सब बेकार है… मांझी के आवास के बाहर लगे पोस्टर…NDA में बने रहने के लिए मांझी की नई शर्तें !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो