Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

लखीसराय : में स्कूल बस और एक बाइक में टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार युवक बस के चक्के के नीचे चला गया और उसकी मौत मौके पर हो गयी. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार में मुख्य सड़क पर यह घटना शनिवार की सुबह हुई है. घटना की वजह से मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने बस को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजा स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक स्कूली बस के साथ बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें बस के पिछले चक्के से दबकर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के ही पचेना गांव निवासी मेदो यादव के 45 वर्षीय पुत्र महाराणा प्रताप यादव उर्फ राणा यादव के रुप में की गयी.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मृतक राणा यादव बाइक से विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा था, इसी दौरान पुरानी बाजार बड़ा महावीर स्थान के समीम सामने से आ रही एक स्कूल की बस के बगल से निकलने की कोशिश बाइक सवार करने लगा. इस दौरान सड़क किनारे एक युवक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर बस के साथ बाइक की टक्कर हो गया और बाइक सवार बस के पिछले चक्के के नीचे चला गया. बस के पिछले चक्के से उसका सिर कुचल जाने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

वहीं इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया की स्कूली बस के साथ टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हुई है. शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. बस क जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

एक्शन मोड में नीतीश कुमार !… नीतीश कुमार पहुंचे JDU दफ्तर, मंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात…

Bihar Now

अग्निपथ के खिलाफ लगातार तीन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन के बाद खुली बिहार सरकार की नींद,9 जिलों में पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती…

Bihar Now

सिविल सर्जन ने दवा पिलाकर की सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो