Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पटना में बॉयज हॉस्टल में लगी आगः पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर; AC में भी हुआ ब्लास्ट

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में बॉयज हॉस्टल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। AC में भी ब्लास्ट हुआ है। घटना के वक्त हॉस्टल में 40 लोग थे। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

चश्मदीद सुजीत कुमार ने बताया कि एक कमरे में आग लगी थी। धुआं और आग की लपटें देखकर हमलोग तुरंत वहां पहुंचे। जिस कमरे में आग लगी थी, वहां 4 लड़के फंसे हुए थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कमरे के अंदर बेड और सामान को नुकसान पहुंचा है। हॉस्टल में रहने वाले लड़के ने पानी गर्म करने के लिए रॉड बिजली के बोर्ड में लगाया था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

वहीं, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 40 से 50 लोग हॉस्टल में फंसे थे। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। आग लगने की पहली वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है, लेकिन इसकी जांच कराई जाएगी।

Related posts

पीएम के आरोपों पर RJD का पलटवार,कहा – राजद पर लगाया गया आरोप तथ्यहीन और झूठ

Bihar Now

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर, बंद के दौरान एंबुलेंस रोकने के मामले में 10 नामजद समेत 150 लोगों पर FIR दर्ज…

Bihar Now

राष्ट्रीय जनता दल ने आदिवासी सम्मेलन का आयोजन कर बिहार से जो संदेश दिया है वह मील का पत्थर साबित होगा – जगदानन्द सिंह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो