Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अग्निपथ के खिलाफ लगातार तीन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन के बाद खुली बिहार सरकार की नींद,9 जिलों में पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती…

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर तीन दिनों से जारी बवाल के बाद आज कई तरह की कार्रवाई की गयी है। कल राजद के साथ कई राजनीतिक पार्टियों ने बिहार बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर एक जहाँ राज्य के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। वहीँ बिहार के 9 जिलों में पारा मिलिट्री फ़ोर्स की तैनाती की जा रही है।

उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए पटना में रैपिड एक्शन फ़ोर्स और एसएसबी एक एक बटालियन की तैनाती की जाएगी। वहीँ औरंगाबाद में सीआरपीएफ की एक, सारण में एसएसबी की एक, समस्तीपुर में एसएसबी की एक, भोजपुर में सीआरपीएफ की एक, लखीसराय में सीआरपीएफ की एक, वैशाली में एसएसबी की एक, बेतिया में एसएसबी की एक और सहरसा में एसएसबी की एक बटालियन की तैनाती की जाएगी।

वहीँ बिहार के अलग अलग जिलों में 310 से अधिक उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अबतक अलग अलग जिलों में कुल 60 एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीँ पटना के अलग अलग स्थानों पर उपद्रवियों को पहचान कर 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए कहा की कदमकुआं थानां क्षेत्र के भिखना पहाड़ी इलाके में सड़क जाम आगजनी करने मामले में 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने युवाओं से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

Related posts

Breaking : आरा में मर्डर,बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली,मौत..

Bihar Now

जातियों में बांटकर बिहार का कर दिया बंटाधार, बग़ैर नाम लिए पीएम मोदी ने नीतीश पर साधा निशाना

Bihar Now

नालंदा में 6 टुकड़ों में मिली प्रेमी विकास की लाश, प्यार का नतीजा…रूह कंपा देनेवाला खून !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो